National
15 अक्टूबर तक पूरे देश से विदा हो सकता है मानसून, 2011 के बाद सबसे जल्दी होगी विदाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर के आसपास पूरे देश से विदा हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह हाल के वर्षों में मानसून की सबसे जल्दी होने वाली विदाई में से एक होगी। इसके साथ ही दक्षिण भारत में पूर
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए
-1791686732610.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर के आसपास पूरे देश से विदा हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह हाल के वर्षों में मानसून की सबसे जल्दी होने वाली विदाई में से एक होगी। इसके साथ ही दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत होने की भी संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग और मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने इसकी पुष्टी की है।
आईएमडी के अनुसार, 15 से 21 अक्टूबर के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूर्ण वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर मानसून के आगमन के साथ प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी तट के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

