डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। युवाओं का बीच रील बनाने का क्रेज खतरनाक होता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों की जानें भी जा रही हैं। हाल ही में ओडिशा में ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां रील बनाते समय 2 युवाओं की मौत हो गई।
पहला मामला, बौद का है, जहां शुक्रवार को 13 साल का एक ट्रेन के नीचे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहा था, इसी दौरान ट्रेन से घसीटे जाने से उसकी मौत हो गई। उसे पहले भी चेतावनी दी गई थी।
लड़के ने ये कदम सोशल मीडिया पर ट्रेन-ट्रैक रीलों को रिकॉर्ड करने के खतरनाक ट्रेंड को देखकर किया। वह भी बाकी क्रिएटर की तरह वायरल होना चाहता था, जो कि उसकी जान का दुश्मन बना।