जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए एअर इंडिया के विमान (एआइ 2428) से मुंबई से दिल्ली आ रहे काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विमान में ही हिरासत में लेने पर विमान में मौजूद सह-यात्रियों ने भी स्वागत किया।
यात्रियों ने उन पर अपना गुस्सा निकाला, उन्हें हूट किया और तीखी बातें कहीं। यात्रियों ने टीम सीजेपी को हिरासत में लिए जाने को स्वच्छ भारत अभियान की तरह बताया।