National
स्थानीय निकायों और पंचायतों को मिलेगा टैक्स से कमाई का सातवां हिस्सा, हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सातवें राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पंचायतों और शहरी निकायों को पुराने फार्मूले से ही पैसा मिलेगा। अगले वित्त आयोग की सिफारिशें मिलने तक कैबिनेट ने छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिश
लेखक Sudhir Tanwar45K पढ़े गए
-1791655480168.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सातवें राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट आने तक पंचायतों और शहरी निकायों को पुराने फार्मूले से ही पैसा मिलेगा। अगले वित्त आयोग की सिफारिशें मिलने तक कैबिनेट ने छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें जारी रखने को मंजूरी दी है। राज्य के अपने कर राजस्व का सात प्रतिशत हिस्सा स्थानीय निकायों को आवंटित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि ग्रामीण और शहरी निकायों के बीच धनराशि का बंटवारा तय मानकों के आधार पर होगा। गांवों में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को क्रमशः 75:15:10 के अनुपात में राशि मिलेगी। यानी सबसे बड़ा हिस्सा ग्राम पंचायतों के खाते में जाएगा।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

