डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में मध्याह्न भोजन और सांझा चूल्हा योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं का मानदेय भुगतान नहीं होने पर आक्रोश फूट पड़ा। चार महीने से भुगतान की समस्या को लेकर शनिवार को महिलाओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने निकलीं प्रदर्शनकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के सामने पहुंच गईं और घंटों धरने पर बैठी रहीं।