रुमनी घोष। ममहालया के मौके पर शनिवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन में 3000 ढाकियों ने एक साथ ढाक पर थाप देकर मां दुर्गा का आह्वान किया और बंगाल की धरती देवी के आगमन के लिए तैयार हो उठी। वर्ष 2021 में यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (इनटैंजिबल कल्चरल हैरिटेज) की सूची में शामिल होकर और शनिवार को वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर सनातन परंपरा की गूंज को और विस्तारित रूप से दुनिया भर में पहुंचाने की कोशिश हुई।