राज्य ब्यूरो, लखनऊ। धान खरीद सत्र से पहले खाद्य विभाग ने एक हजार से अधिक धान क्रय केंद्र प्रभारियों के कार्यस्थल बदल दिए हैं। मंडियों में तैनात विपणन निरीक्षकों को भी दूसरे क्रय केंद्रों पर भेजा गया है। संभागीय खाद्य नियंत्रकों की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
शुक्रवार को कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद नीति को मंजूरी दी थी। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होनी है। संयुक्त खाद्य आयुक्त कामता प्रसाद का कहना है कि धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र प्रभारियों का कार्यस्थल बदला गया है।