जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पागल कुत्ते ने 54 लोगों को काट लिया। उससे बचने के लिए भगदड़ मच गई। तीन घंटे बाद भीड़ लाठियों के बल पर उसे काबू कर सकी। उसे पीटकर अधमरा किया, तब वन विभाग की टीम जंगल में छोड़ सकी। कुत्ते के हमले में घायल खुटार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन में लगे रहे।
कुत्ते ने सबसे पहले 10 वर्षीय अंश के पैर में काटा। इसके बाद मनी, पंकज व उनके दोस्त रामस्वरूप के पैर में दांत मार दिए। वे लोग चीखते हुए पीछे हटे, इतने में कुत्ता भागकर दूसरी गली में चला गया। वहां भी अतुल गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नूरजहां को काटकर भागा।