National
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विकास प्राधिकरण नहीं वसूल सकते इम्पैक्ट फीस और ओपन एरिया पेनाल्टी
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि विकास प्राधिकरण इम्पैक्ट फीस और ओपन एरिया पेनाल्टी नहीं ले सकते। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने प्रयागराज स्थित कपिल देव व्या
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि विकास प्राधिकरण इम्पैक्ट फीस और ओपन एरिया पेनाल्टी नहीं ले सकते। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने प्रयागराज स्थित कपिल देव व्यास फिलिंग स्टेशन की 2007 की याचिका स्वीकार करते हुए यह टिप्पणी की है और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का आदेश रद कर दिया है।
कोर्ट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा वृंदावन डेवलपमेंट अथारिटी बनाम राजेश शर्मा (2025) और हाई कोर्ट ने रेखा रानी केस में साफ किया है कि विकास प्राधिकरण सिर्फ डेवलपमेंट फीस, म्यूटेशन, स्टैकिंग और वाटर फीस ही ले सकता है। इम्पैक्ट फीस, सुपरविजन फीस, सब-डिवीजन चार्ज जैसे अन्य शुल्क अनुच्छेद 265 के तहत अवैध हैं।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

