संवाद सहयोगी, निसिंग। गुनियाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। जिससे 28 वर्षीय अंजू पत्नी अभिषेक बुरी तरह से झुलस गई। जिसे सीएचसी निसिंग से करनाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
पुलिस आग लगने के कारणों की तलाश में जुटी हैं। लड़की के स्वजन ने ससुराल पक्ष के लोगो पर जलाकर मरने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसमें सास, पति और ननद के नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन अंजू के साथ शादी के कुछ दिन बाद ही लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था।