National
पानीपत में दिल्ली पुलिस के पीएसआई की सड़क हादसे में मौत
जागरण संवाददाता, समालखा। जीटी रोड के दिल्ली लेन पर पट्टीकल्याणा और समालखा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से सत्यजीत (32) निवासी दिल्ली की मौत हो गई। सत्यजीत, दिल्ली पुलिस में पीएसआइ के पद पर थे। किसी काम से इधर आए थे। शनिवा
लेखक Dd Jha66K पढ़े गए
-1791669468000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, समालखा। जीटी रोड के दिल्ली लेन पर पट्टीकल्याणा और समालखा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से सत्यजीत (32) निवासी दिल्ली की मौत हो गई। सत्यजीत, दिल्ली पुलिस में पीएसआइ के पद पर थे। किसी काम से इधर आए थे। शनिवार को दिल्ली लौटते समय रात करीब पौने नौ बजे यह हादसा हुआ है।
जीटी रोड पर पीर के मजार के आसपास किसी वाहन ने उसकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सत्यजीत दिल्ली के कोतवाली थाना में पदास्थापित थे।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

