संवाद सहयोगी जागरण गोपेश्वर (चमोली)। सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्म कपाल तीर्थ में देश विदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति की कामना के साथ पिंडदान किया।
अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान पश्चात तर्पण कर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म कपाल में पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है।