National
चलती ट्रेन से मोबाइल छीन यमुना में कूदने वाला शातिर गिरफ्तार, गेट पर खड़े यात्रियों को बनाता था निशाना
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छीनकर यमुना नदी में छलांग लगाने वाले शातिर अपराधी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था
लेखक Amarish Kumar167K पढ़े गए
-1791634111247.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छीनकर यमुना नदी में छलांग लगाने वाले शातिर अपराधी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
मुकद्दर धीमी गति से चलने वाली ट्रेनों में गेट के पास खड़े यात्रियों के मोबाइल झपटकर तुरंत कूद जाता था। पुलिस और यात्रियों की पकड़ से बचने के लिए वह कई बार नैनी रेलवे ब्रिज से सीधे नदी में छलांग लगा देता था।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

