संवाद सूत्र, नेबुआनौरंगिया। जायदाद विवाद ने खेत में खूनी रूप ले लिया। पहली पत्नी ने पुत्रियों व पुत्र संग मिलकर पति को बांका (धारदार हथियार) से मौत के घाट उतार दिया। बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो खेत में फसलों के बीच पसरे खून को देख सहम उठे। नेबुआ नौरंगिया थाना के गांव जगदीशपुर मदरहवा टोला में शनिवार सुबह सात बजे हुई इस वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए।