National
जौनपुर प्रीमियर लीग में शाहगंज स्ट्राइकर्स और मड़ियाहूं चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 में शाहगंज स्ट्राइकर्स और मड़ियाहूं चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपन
लेखक khalid shah128K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 में शाहगंज स्ट्राइकर्स और मड़ियाहूं चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। पहले मैच में शाहगंज स्ट्राइकर्स ने जौनपुर पैंथर्स को आठ रन से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में मड़ियाहूं चैलेंजर्स ने जफराबाद चैलेंजर्स को सात विकेट से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर शाहगंज स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 76 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर पैंथर्स की टीम शाहगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। इस तरह शाहगंज स्ट्राइकर्स ने आठ रन से जीत दर्ज की।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

