जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर करबला के नाम से लगे नामपट्टों पर ‘जय राम’ लिखे जाने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने रोष जताते हुए कहा कि शांत सांस्कृतिक नगरी में कुछ लोग धार्मिक भावनाएं भड़काने का कार्य कर रहे हैं। इन लोगों के मंसूबे यहां के नागरिक पूरे नहीं होने देंगे।
मामले की गंभीरता को देख पुलिस जांच में जुटी गई है। करबला अल्मोड़ा में शहर के प्रवेश मार्ग के पास स्थित एक प्रमुख स्थान है। यहां लगे बोर्ड पर लिखे गए शब्दों को लेकर विवाद सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगा है।