जासं, जमशेदपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक तेज, आसान और पारदर्शी बनाने के लिए देश भर में तकनीक का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अब राशन दुकानों की लंबी कतारों और तौल में गड़बड़ी से राहत दिलाने के लिए ग्रेन एटीएम (अन्नपूर्ति मशीन) की शुरुआत की जा रही है।
झारखंड के जमशेदपुर में इस दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए ग्रेन एटीएम का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है।