National
चंडीगढ़ में पुलिस बीट बाॅक्स के सामने गन पॉइंट पर कार लूटी, पलवल में एनकाउंटर के बाद दबोचे चार बदमाश
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पुलिस बीट बाॅक्स के ठीक सामने वीरवार रात करीब 11:15 बजे हुई बुड़ैल निवासी मोहन से गन पॉइंट पर कार लूटने के बाद चारों आरोपित हरियाणा के पलवल पहुंच गए। वहां नंबर प्लेट हटाकर घूम रह
लेखक Manoj Singh Bisht82K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पुलिस बीट बाॅक्स के ठीक सामने वीरवार रात करीब 11:15 बजे हुई बुड़ैल निवासी मोहन से गन पॉइंट पर कार लूटने के बाद चारों आरोपित हरियाणा के पलवल पहुंच गए। वहां नंबर प्लेट हटाकर घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया।
पृथला-छपरौला रोड पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पलवल पुलिस ने चारों के कब्जे से लूटी गई कार, दो हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लक्की, रोशनाचार्य, सन्नी और खुशप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

