राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में करीब 15 हजार पद भरने को मंजूरी दी है। इन पदों को भरने के लिए अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।