संवाद सहयोगी, राजगीर। पंच पर्वतीय वनक्षेत्र श्रृंखला के बीच प्राकृतिक सह नैसर्गिक सौंदर्य की गोद में स्थित वाइल्ड जू सफारी एवं नेचर सफारी का भ्रमण करने शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह पहुंचे।
यूपी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विशेषताओं  का अवलोकन भी किया।