जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 25.240 किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपित अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आरोपितों ने बचकर भागने के प्रयास में टीम पर धारदार हथियारों से हमला भी किया, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। मौके से दो पातल बरामद किए गए हैं, जबकि तस्करी में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया है। जैनल पुल के पूर्वी किनारे जैनल से देघाट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।