संवाद सहयोगी, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। अनुमंडल क्षेत्र के भीमपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भीमपुर पुलिस ने 65 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। शनिवार की सुबह एक स्कॉर्पियो से 53 किलो गांजा बरामद किया गया और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। 
जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो भीमनगर की ओर से आ रही थी। भीमपुर बैंक आफ इंडिया के समीप एसएच-91 पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक ने स्कार्पियो को पीछे की ओर गियर में लेकर पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और करीब 150 मीटर तक आगे बढ़ गया।