संवाद सहयोगी, मुंगेर। Bihar CM Samrat Choudhary Birthday : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस बार लोक आस्था के महापर्व छठ पर अपने पैतृक गांव तारापुर के लखनपुर में स्वजन के बीच रहेंगे। खास बात यह है कि 16 नवंबर को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है और इसी दिन सोमवार की सुबह वे अपने पैतृक गांव में परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री 15 नवंबर की देर शाम सड़क मार्ग से लखनपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला एवं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।