डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिलने शनिवार को बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंत्री से मुलाकात कर उनकी बेटी तृषा सिंह के निधन पर दुख जताया। पप्पू यादव ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
बेटी को खोने के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में पप्पू यादव ने उनसे मुलाकात की और तृषा सिंह के निधन पर शोक जताया। उनकी इस मुलाकात के दौरान मंत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।