जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। सुबह के समय स्थिति सामान्य थी, लेकिन 9 बजे के बाद चेकिंग शुरू होते ही दबाव बढ़ गया और बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। रजोकरी बॉर्डर ही नहीं, आया नगर समेत सभी बॉर्डर पर यही स्थिति बनी हुई है।
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित रजोकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है। सुबह तक वाहनों की आवाजाही सामान्य थी और ट्रैफिक का दबाव नहीं था। रात में पुलिस ने कई बार बैरिकेडिंग कर गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की और आईडी कार्ड चेक किए।