National
देवरिया में कलयुगी बेटे की हैवानियत, शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो पिता की पीट-पीटकर हत्या
संवाद सूत्र, मझगांवा/रुद्रपुर, (देवरिया)। शराब की लत में एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने शुक्रवार शाम पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। हमले में गंभी
लेखक Saurabh Mishra90K पढ़े गए

संवाद सूत्र, मझगांवा/रुद्रपुर, (देवरिया)। शराब की लत में एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने शुक्रवार शाम पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को पुलिस ने उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
