संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। डेराबस्सी में शनिवार को दिनदहाड़े हुई झपटमारी की वारदात हुई। मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बाजार से अपने घर लौट रही बुजुर्ग के कान से झपटमार बाली छीनकर फरार हो गया।
शहर के मुख्य बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर दिन के समय हुई इस घटना ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। खासकर अकेले बाजार आने-जाने वाली महिलाओं के लिए इस तरह की वारदात चिंता का विषय हैं।