National
टाटानगर से बक्सर जाना होगा आसान, चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आरा जंक्शन पर भी ठहराव
जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से टाटानगर से बक्सर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन झारखंड और बिहार के कई प्रमुख शहरों को ज
लेखक Ritesh Chaurasia125K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आरा(भोजपुर)। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से टाटानगर से बक्सर के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन झारखंड और बिहार के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। इसके आरा जंक्शन होकर गुजरने से भोजपुर जिले के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
त्योहारी मौसम में बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इस दौरान नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध करा सकती है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
