National
हरिद्वार अर्ध कुंभ: कामों में आएगी तेजी, गंग नहर बंदी में दिन-रात होगा गंगा घाटों का निर्माण
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की प्रगति और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।
लेखक Shailendra Prasad184K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अर्धकुंभ निर्माण कार्यों की प्रगति और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। इसके लिए सड़कों, पुलों और घाटों के निर्माण में तेजी लाने के साथ पर्याप्त श्रमिकों, मशीनरी और निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
