National
वरुणा नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूबने लगे, काफी प्रयास के बाद छोटे भाई को बचाया गया, बड़े भाई की तलाश जारी
जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे वरूणा नदी के किनारे राम घाट पर परिजनों के साथ पितृ विसर्जन करने आये दो किशोर डूबने लगे। जिसमें छोटे भाई डीएम (12 वर्ष) को साथ में न
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, (बड़ागांव) वाराणसी। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे वरूणा नदी के किनारे राम घाट पर परिजनों के साथ पितृ विसर्जन करने आये दो किशोर डूबने लगे। जिसमें छोटे भाई डीएम (12 वर्ष) को साथ में नहा रहे अंकित ने डूबने से बचा लिया। वहीं 14 वर्षीय बड़ा भाई शिवम गहरे पानी में डूब गया।
सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम एनडीआरएफ को सूचना देते हुए ग्रामीणों की मदद से डूबे किशोर की तलाश कर रही है। नदी में डूबे किशोर की तलाश गांव के दर्जनों तैराक पानी में घंटों तलाश की पर किशोर का पता नहीं चला।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
