National
गोरखपुर की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला 'महाबली', विशालकाय बायलर देख ठिठके लोग, बनने लगे रील्स
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। 308 पहियों वाला महाबली दो सौ टन का बायलर लेकर जिले में आ गया है। इस पर दो सौ टन वजन का बायलर रखा हुआ है। शुक्रवार को महाबली बेलीपार थाने के पास पहुंचा तो लोग हैरानी से उसे देखते रहे। कोई सेल्फी
लेखक Durgesh Tripathi141K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। 308 पहियों वाला महाबली दो सौ टन का बायलर लेकर जिले में आ गया है। इस पर दो सौ टन वजन का बायलर रखा हुआ है। शुक्रवार को महाबली बेलीपार थाने के पास पहुंचा तो लोग हैरानी से उसे देखते रहे। कोई सेल्फी लेने में जुट गया तो कोई वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपलोड करने लगा। हर कोई अपने तरीके से महाबली की व्याख्या करता दिखा।
बलरामपुर में चीनी मिल में बायलर लगना है। इसे बेल्जियम से मंगाया गया है। ओडिशा के बंदरगाह पर बायलर उतारा गया। इसके बाद उसे सड़क मार्ग से ले आया जा रहा है। बायलर की चौड़ाई सात मीटर और ऊंचाई आठ मीटर है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
