संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Stone Tiles: मुंगेर की पहाड़ियों में प्राकृतिक पत्थरों का अकूत भंडार होने के बावजूद लंबे समय से पत्थर उद्योग अपनी अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सका है।
ऋषिकुंड और धरहरा क्षेत्र की पहाड़ियों में उच्च कोटि का क्वार्ट्जाइट पत्थर पाया जाता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण और वन अधिनियम से जुड़े जटिल प्रावधानों के कारण वर्ष 2003 के बाद से वन क्षेत्र में स्थित खदानों से पत्थर का उत्खनन पूरी तरह बंद है।