National
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का निधन, आज अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार
जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी (82) का शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह एक दिन पूर्व लखनऊ स
लेखक Digital Desk181K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी (82) का शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह एक दिन पूर्व लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से उपचार के बाद घर लौटी थीं। कुछ दिन पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।
तीन पुत्र सुभाष द्विवेदी, हरीश द्विवेदी एवं बागीश द्विवेदी तथा एक पुत्री हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
