संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। करीब 100 करोड़ रुपये के चर्चित फर्जी बीमा क्लेम घोटाले में बड़ा उलटफेर सामने आया है। तीनों आरोपितों की संपत्ति के कुर्की आदेश को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। वाहन और मकान को मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।
गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम न्यायालय ने बीमा घोटाले के मुख्य आरोपित वाराणसी के ओंकारेश्वर मिश्रा उर्फ करण और बबराला के सचिन शर्मा उर्फ मोनू और उसके भाई गौरव शर्मा की करीब 11 करोड़ 89 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।