विधि संवाददाता, प्रयागराज। न्याय को जनभाषा में पहुंचाने की दिशा में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पांच अक्टूबर 2026 तक हाई कोर्ट के एक लाख फैसलों का हिंदी में अनुवाद कर वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध करा दिया गया है।
इस उपलब्धि पर ‘द वर्नाक्युलर वायस ऑफ जस्टिस’ नामक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। यह उपलब्धि एआई असिस्टेड लीगल ट्रांसलेशन एडवाइजरी, ई-एचसीआर और आईएलआर कमेटी के तत्वावधान में सुवास प्रकोष्ठ ने हासिल की है। हाई कोर्ट प्रशासन की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने एक लाखवें निर्णय को स्वयं वेबसाइट पर अपलोड किया।