जागरण संवाददाता, देहरादून। नेहरू कालोनी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपित ने बच्चों के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चे बीमार हुए तो इसका पता चला।
स्वजनों ने बच्चों से बात की तो उन्होंने आपबीती सुनाई। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी कमीज उताकर मुंह पर कालिख पोतकर घुमाया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।