जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बिजली कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आवेदन मिलने के अधिकतम 10 दिन के भीतर नियमानुसार नया विद्युत संयोजन जारी करना होगा। गलत बिलों को दुरुस्त करने में भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम अनुनय झा ने शुक्रवार को विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को उपभोक्ता सेवाओं में सुधार और लंबित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने नए कनेक्शन और बिजली बिल संशोधन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा।