जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमानी आफत बरसी। सुबह करीब साढ़े दस बजे आंधी के साथ आई तेज बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
कुछ स्थानों पर करीब 500 ग्राम वजन के ओले गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई जगह छतों पर लगी सोलर प्लेट में क्रेक आ गए।
बड़े ओलों से बचने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। आंधी में कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। इससे भवनों क्षतिग्रस्त हुए और विद्युत आपूर्ति व सड़क मार्ग भी बाधित हुए।