National
'अगर स्वास्थ्य सचिव ने दिए थे आरजी कर में मरम्मत के आदेश तो पद से हटा देंगे', सबूत मिटाने के आरोपों पर शुभेंदु सख्त
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को एक बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर इस बात के सबूत मिलते हैं कि स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रू
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए
-1791600891210.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को एक बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर इस बात के सबूत मिलते हैं कि स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम से सटे टॉयलेट की मरम्मत या तोड़-फोड़ करने का आदेश दिया था, तो सरकार उन्हें फौरन पद से हटा देगी।
दरअसल, पूरा मामला यह है कि इसी सेमिनार रूम में 9 अगस्त 2024 को एक 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की वारदात हुई थी। हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी भयानक घटना के ठीक अगले ही दिन वहां गुपचुप तरीके से मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया था।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
