संवाद सूत्र अलापुर (बदायूं)। घर में प्रिंटिग मशीन से नकली नोट छापने वाला यावर अली व नुरुलहसन शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों से 500 रुपये के 315 नकली नोट बरामद हुए। दोनों को पूर्व में भी नकली करेंसी बनाने व चलाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका। यावर अली कासगंज के सोरों थाने में दर्ज मामले में भी वांछित था।
अलापुर के भसराला गांव निवासी यावर अली सफेद कागज को 500 नोट के आकार में काटता था। इसके बाद कलर प्रिंटर मशीन से असली नोट की छायाप्रति बना लेता था।