राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रसोई के खर्च से राहत और कामकाज में सहूलियत, योगी सरकार ने महिलाओं से जुड़े दो अहम निर्णयों के जरिए शुक्रवार को यह संदेश देने की कोशिश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निश्शुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।