जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे में सीधी भर्ती के लिए रिक्तियों के आकलन की प्रक्रिया अब और व्यापक होगी। लोको रनिंग स्टाफ (लोको पायलट) और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के पदों पर भर्ती की जरूरत तय करते समय भविष्य में होने वाले पदों की संभावित बढ़ोतरी का भी हिसाब रखा जाएगा। साथ ही इंटर रेलवे रिक्वेस्ट ट्रांसफर (आइआरआरटी) के लिए जारी नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) को भी रिक्तियों की गणना में शामिल किया जाएगा।