जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। युवाओं को साहित्य से जोड़ना केवल पढ़ने की आदत विकसित करना नहीं, बल्कि उनमें संस्कार, संवेदनशीलता और सही-गलत के बीच अंतर समझने की दृष्टि पैदा करना भी है। बचपन से ही साहित्य के प्रति रुचि विकसित होगी तो युवा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
भारतीय साहित्य और नाट्यशास्त्र में जीवन को देखने, सुनने, समझने और अनुभव करने की ऐसी ही व्यापक दृष्टि मिलती है। यह विचार हिंदू कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामानंद शर्मा ने शुक्रवार को दैनिक जागरण कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। गोष्ठी का विषय युवा, साहित्य व समाज रहा।