जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले के मोगला क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। हादसा शाम करीब छह बजे पुलिस चौकी त्रियाठ के अधिकार क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरा वाहन नंबर जेके20सी-8295 अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मोगला पहुंचाया। हादसे में महिलाओं और बुजुर्गों सहित कुल 21 लोग घायल हुए हैं।