National
किशोर न्याय अधिनियम के 10 साल पूरे, सुप्रीम कोर्ट में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शनिवार और रविवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श आयोजित करेगा। इसमें किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी और अगले दशक में बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के
लेखक Digital Desk153K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शनिवार और रविवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श आयोजित करेगा। इसमें किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी और अगले दशक में बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए चुनौतियों और प्राथमिकताओं की पहचान की जाएगी।
भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत यहां सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाले इस परामर्श का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन सुप्रीम कोर्ट की किशोर न्याय समिति, यूनीसेफ के सहयोग से कर रही है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
