जागरण संवाददाता, धनबाद। त्योहारों के मद्देनजर धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।
रांची से आई मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) की मदद से शहर के स्ट्रीट फूड स्टाल, होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कई दुकानों के खाद्य पदार्थों में रासायनिक रंग और मिलावट पाई गई। संबंधित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।