National
एटा में किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, आठ जगहों पर लगेंगे आटोमैटिक वेदर स्टेशन
जागरण संवाददाता, एटा। जिले में मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आठ स्थानों पर आटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर मौसम में होने वाले बदलाव, वर्षा और अन्य मौसमी गतिविधियों की जा
लेखक Anil Kumar194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। जिले में मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आठ स्थानों पर आटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर मौसम में होने वाले बदलाव, वर्षा और अन्य मौसमी गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए चार स्थानों पर जमीन उपलब्ध हो चुकी है। इन स्थानों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
इस परियोजना का काम स्काईनेट कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। आटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित होने से जिले में मौसम संबंधी आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। अभी मौसम की जानकारी सामान्य तौर पर बड़े क्षेत्र के आधार पर मिलती है, जिससे किसी विशेष गांव या क्षेत्र में होने वाली वर्षा का सटीक आकलन करना मुश्किल होता है। स्थानीय स्तर पर मौसम की जानकारी उपलब्ध होने से इस समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
