National
शस्त्र लाइसेंस नामांतरण के लिए सभी कानूनी वारिसों की अनापत्ति अनिवार्य, नहीं मिलेगी कोई ढील: हाई कोर्ट
विधि संवाददाता, प्रयागराज। हाई कोर्ट ने कहा कि मृतक के शस्त्र लाइसेंस के नामांतरण के लिए बाकी सभी कानूनी वारिसों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य है। इसमें कोई ढील नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी क
लेखक Digital Desk175K पढ़े गए
-1791574049210.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज। हाई कोर्ट ने कहा कि मृतक के शस्त्र लाइसेंस के नामांतरण के लिए बाकी सभी कानूनी वारिसों की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) अनिवार्य है। इसमें कोई ढील नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने मीरजापुर के मंगल उर्फ मंगलेश्वर की याचिका खारिज करते हुए यह आदेश दिया है।
याची के बड़े भाई के नाम शस्त्र लाइसेंस था। भाई के निधन के बाद याची ने शस्त्र नियम 2016 के नियम 25 के तहत लाइसेंस अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए आवेदन किया। मृतक की पत्नी से एनओसी न मिलने के कारण जिला प्रशासन ने आवेदन निरस्त कर दिया। अपील भी खारिज हो गई तो याची हाई कोर्ट पहुंचा। याची के वकील ने दलील दी कि मृतक की पत्नी ने पति की मौत के बाद दूसरा विवाह कर लिया है। इसी वजह से वह एनओसी या शपथ-पत्र देने से मना कर रही है।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
