राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यसभा की 10 सीटों पर शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इनमें भाजपा के आठ व सपा के दो प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर गरमाई प्रदेश की राजनीति परिणाम के साथ भले थम गई, पर कई प्रकार का चुनावी संदेश विधान सभा चुनाव तक बना रहेगा।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने राज्यसभा निर्वाचन प्रमाणपत्र पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति को समर्पित किया, फिर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोध समाज की राजनीतिक ताकत का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र हिंदुत्व के पुरोधा बाबूजी (कल्याण सिंह) के समाज में जनजागरण का प्रतिफल है।
राज्यसभा के चुनाव अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इनका कार्यकाल 26 नवंबर से आरंभ होगा।