जागरण संवाददाता, रांची। धुर्वा स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में रनों की बरसात के साथ कई रिकॉर्ड बने। भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 249 रन बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर खड़ा किया, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।